किसी भी लड़की को शादी से पहले अपने होने वाले पति से जरूर पूछने चाहिये ये 5 सवाल, इससे आपकी शादीशुदा जिन्दगी में कभी नही आएगी दरार

पति-पत्नी के रिश्ते को हमेसा एक अलग ही स्थान दिया जाता है जहां दो लोग बिना कुछ बोले ही एक-दूसरे की भावनाओं को समझ जाते हैं । लेकिन कई बार यह भी होता है कि रिश्ते के मामलों में कुछ गड़बड़ी होने लगती है जो परिवार या बढ़ती जिम्मेदारियों के कारण हो सकती हैं।

अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं अपने रिश्ते को बचाने के लिए अपने करियर को और अपना सब कुछ दांव पर लगा देती हैं। यह स्थिति कभी-कभार उन्हें अपनी शक्तियों के साथ सामना करने को मजबूर कर देती है।

Husband Wife Questions

इसलिए बहुत से लोग यह सलाह देते हैं कि यदि हमें किसी से शादी करने का मन है, तो हमें उनके बारे में सभी जानकारी हासिल करनी चाहिए ताकि हमें उनके साथ रिश्ते को निभाने में कोई भी परेशानी न आये।

इस विषय में कुछ सवालों की सूची है जो हर लड़की को अपने भावी पति से एक बार जरूर पूछनी चाहिये-

क्या घर की जिम्मेदारी में पूरा होगा सहयोग

शादी आज के जमाने में गुड्डे-गुडिया का खेल नहीं है। जब आप शादी करते हैं तो आप अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला लेते हैं। शादी के बाद सभी जोड़ों के लिए सबसे मुश्किल काम होता है घर की बढ़ती हुई जिम्मेदारियों को संभालना। अगर आप दोनों काम करते हैं तो यह बहुत मुश्किल काम होता है। इसलिए आपको अपने पति से इस बारे में बात करनी चाहिए कि वह घर की जिम्मेदारियों को कितना संभाल सकते हैं।

बच्चे के जन्म के बाद उसकी पूरी जिम्मेदारी मां को उठानी पड़ती है यह बिल्कुल सही नहीं है। एक जोड़े के लिए सभी जिम्मेदारियां एक साथ होती हैं। घर के सभी कामों में पति और पत्नी दोनों का हिस्सा होता है। अगर दोनों मिलकर काम करते हैं तो सभी काम बहुत ही आसान हो जाते हैं।

क्या आप मेरी खुशियों में हमेशा मेरे साथ होंगे

एक लड़की हमेसा ये चाहती है की उसका लाइफ पार्टनर उसके दुख- सुख में हमेसा साथ रहे।इसलिए वो शादी से पहले ही अपने होने वाले पति से पूछ लेती है की क्या आप मेरी खुशियो में बराबर के हिसेदार बनोगे?

क्या आपके लिए संबंधों की बातें खुले मन से करना संभव होगा

एक लड़की यह भी जानना चाहती है कि क्या मैं अपने सभी संबंधों से संबंधित बात आपसे खुले मन से कर सकती हूं।ताकि में भी आपसे अपनी दिल की बात स्वतंत्रता से कह सकू।ताकि आप उसे समझे और मेरे हर एक फैसले में मेरा सहयोग दे।

क्या आप हमारे विचारों और विचारधारा से सहमत हैं

हमारी विचारधारा दुनिया की अन्य विचारधाराओं से भिन्न होती है। हमारी सोच विशेष है जो हमें दूसरों से अलग बनाती है।मेरी विचारधारा के साथ खुश रहने के लिए आपको इसे स्वीकार करना होगा। आपको इसे अपने जीवन में शामिल करना होगा और अपने जीवन को अधिक सकारात्मक बनाने के लिए इसे अपनाना होगा।

क्या आपके लिए मेरे सम्मान और मेरी स्वतंत्रता महत्वपूर्ण हैं

उपरोक्त 5 बातें यदि लड़की अपने होने वाले पार्टनर से पूछ लेती है और दोनों की सहमति होती है तो ऐसा रिश्ता हमेसा अच्छे से चलता है उसमें कोई दरार नही आती है।